फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सोख्ता गड्ढों का कराया जाएगा भौतिक सत्यापन

Mon, 15 Apr 2024 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
-सोख्ता गड्ढे के निर्माण पर खर्च होता है 7300 रुपये
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। ग्राम पंचायतों में सोख्ता गड्ढों के निर्माण का भौतिक सत्यापन कराया जाएगा। जिला पंचायतराज अधिकारी अविनाश कुमार ने कहा कि सत्यापन में गड़बड़ी पाए जाने पर दोषियाें के खिलाफ कठोर कार्यवाई की जाएगी।
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों में 2021-22 में 228 सोख्ता गड्ढे बनाए जाने थे और इसी प्रकार 2022-23 में 526 सोख्ता गड्ढे बनाए जाने थे। इसके लिए प्रति सोख्ता 7300 रुपया खर्च होता है। कई ग्राम पंचायतों में पैसा निकल कर काम पूरा न करने की सूचना पर जिला पंचायत राज अधिकारी सख्त है। जिला पंचायत राज अधिकारी अविनाश कुमार ने कहा कि ग्राम पंचायतों में सोख्ता गड्ढे बनाए जाने थे जिसका भौतिक सत्यापन कराया जाएगा। जहां भी काम नहीं कराया गया है उनके खिलाफ सख्त कार्यवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें