फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मनरेगा व राज्य वित्त के कार्यों का हुआ भौतिक सत्यापन

Tue, 31 Oct 2023 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बघौली। क्षेत्र की ग्राम पंचायत फेउसी में 20 सूत्री शिकायतों की जांच मंगलवार को दो सदस्यीय टीम ने की। गांव में हुए विकास कार्यों को देखा और भौतिक सत्यापन किया। टीम में शामिल एआर कोऑपरेटिव हरिप्रसाद और पीडब्लूडी के सहायक अभियंता विनय कुमार ने ब्लाॅक कर्मचारी व गांव वालों की उपस्थिति में कार्यों को देखा। फेउसी ग्राम पंचायत के शिकायत कर्ता हरषुत मिश्र ने ग्राम पंचायत में वर्ष 2022-23 व 2021-22 में कराए गए 20 कार्यो में अनियमितता की शिकायत डीएम से की थी। जांच अधिकारी हरिप्रसाद व विनय कुमार ने बताया कि फोन करने के बाद भी शिकायत कर्ता हरषुत मिश्र जांच के दौरान नहीं आए। मौके पर विंदुवार जांच की गई। अब पत्रावली से मिलान के बाद ही पता चलेगा कि स्थिति क्या है? एआर कोऑपरेटिव हरिप्रसाद ने कहा कि तालाब में पानी भरा होने से गहराई को नहीं देखा जा सका, परंतु लंबाई-चौड़ाई सही पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें