संतकबीरनगर। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) को देखते हुए जिले के समस्त विद्यालयों को 30 अक्तूबर को बंद कर दिया गया है। डीआईओएस उपेंद्र कुमार और बीएसए अमित कुमार सिंह की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि पीईटी को देखते हुए कक्षा-एक से इंटर तक के विद्यालयों को 30 अक्तूबर को बंद कर दिया गया है। खंड शिक्षा अधिकारियों को इसके अनुपालन कराए जाने का निर्देश दिया गया है। संवाद