संतकबीरनगर। न्यायालय ने ऑपरेशन कनविक्शन अभियान के तहत गोहत्या निवारण अधिनियम के तहत अभियुक्त को जेल में बिताई गई अवधि व 2,500 रुपये के अर्थदंड एवं न्यायालय उठने तक की सजा से किया दंडित किया। पुलिस के गुणवत्तापूर्ण विवेचना तथा अभियोजन के प्रभावी पैरवी के बाद 10 जून को न्यायालय सीजे (जेडी) जेएम कोर्ट ने सीएस एक्ट व पशु क्रूरता निवारण अधिनियम थाना दुधारा से संबंधित अभियुक्त अजीब उर्फ ढेलवा निवासी साफियाबाद को सजा सुनाई है। अर्थदंड अदा न करने पर 2 दिन का साधारण कारावास की सजा भुगतना होगा। संवाद