फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव वालों ने प्रदर्शन किया

Thu, 23 Jun 2016 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
विज्ञापन
किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बघौली ब्लॉक क्षेत्र के भगवानीगाड़ा गांव के लोगों ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। गांव वालों का आरोप था कि गलत तरीके से एक व्यक्ति का कोटेदार पद पर चयन कर दिया गया है। गांव वालों ने डीएम को मांग पत्र देकर जांच कराए जाने की मांग की।       भवानीगाड़ा गांव निवासी राजाराम, मुकेश, विश्वनाथ, तारापति यादव, राजनाथ यादव, महेश कुमार, अखिलेश, संजय, धनराज, प्रदीप कुमार आदि का आरोप था कि गांव के कोटेदार चयन के लिए खुली बैठक बुलाई गई थी। कोटेदार पद के लिए तीन प्रत्याशी क्रमश: तारापति यादव, विश्वनाथ यादव आदि थे। बैठक में कोटेदार के चयन को लेकर सहमति नहीं बन पाई और गांव के लोग अपने घर चले गए। आरोप था कि सेक्रेट्री और प्रधान ने मिलीभगत करके गलत तरीके से विनोद के नाम का प्रस्ताव अपने आवास पर तैयार कर दिए। कोटेदार के चयन में मनमानी की गई है जो न्याय संगत नहीं है। गांव के लोग इसका विरोध कर रहे है। कोटेदार चयन नियमसंगत तरीके से कराया जाए। बीडीओ के स्तर से एडीओ एसटी, एडीओ एजी, एडीओ आईएसबी को नियुक्त किया गया था,इन अधिकारियों ने भी निष्पक्ष जांच नहीं किए। गांव तक नहीं आए और कागज में जांच तैयार कर लिए। गांव वालों की मांग थी कि टीम गठित करके मामले की जांच कराई जाए और निष्पक्ष तरीके से कोटेदार का चयन कराया जाए। इस दौरान मनराज, विनोद, पन्नेलाल, महेंद्र, तारेश, सुभाष, महेश, पिंटू, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें