फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ट्रांसफार्मर का लोड बढ़ाने के लिए किया प्रदर्शन

Wed, 12 Jul 2023 01:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो है
विज्ञापन

- बेलहर क्षेत्र के गनवरिया गांव का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। बेलहर क्षेत्र के गनवरिया में लगातार जल रहे ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने मंगलवार को गांव में प्रदर्शन किया। इस दौरान सभी ने अधिशासी अभियंता से जल्द ट्रांसफार्मर को ठीक कराने की मांग की। कहा एक सप्ताह के अंदर सही न होने की दशा में आंदोलन किया जाएगा।
ग्रामीण शिवदास वर्मा, सतीष चन्द्र, मनीष कुमार, ईश्वरचंद्र, राजकुमार, मोअज्जम, नागेश, अब्दुल्ला, इस्माईल, प्रदीप वर्मा, बबलू, दीपक कन्नौजिया, केशव वर्मा, भूषण अग्रहरि, अजमल आदि ने पूर्व प्रधान समीउल्लाह खान के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। समीउल्लाह खान का कहना था कि नन्दौर बासी मार्ग पर गनवरिया का ट्रांसफॉर्मर 25 केवी का लगा है जो कि पिछले एक माह में सात बार जल चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस ट्रांसफार्मर पर अधिक लोड होने के कारण बार बार जल रहा है। जिसे 63 केवी का लगाने के लिए बिजली निगम के उच्चाधिकारियों को अवगत भी कराया गया, लेकिन इसकी क्षमता नहीं बढ़ाई गई। जिससे बार बार जल रहा है। ग्रामीणों को उमस भरी गर्मी में समस्या हो रही है। एक सप्ताह के अंदर ट्रांसफार्मर की क्षमता नही बढ़ाई गई तो वृहद आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें