संतकबीरनगर। विकास खंड खलीलाबाद के ग्राम देवरिया गंगा में रविवार को एमएलसी संतोष सिंह व सदर विधायक अंकुरराज तिवारी ने सामुदायिक हॉल के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। एमएलसी ने कहा कि यह सामुदायिक हॉल क्षेत्र के लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण मिलन स्थल होगा। यहां पर सामाजिक व सांस्कृतिक गतिविधियां हो सकेंगी। विधायक अंकुर राज तिवारी ने कहा कि सामुदायिक हाॅल के निर्माण से क्षेत्र के लोगों की बड़ी समस्या का समाधान हो जाएगा। संवाद