संतकबीरनगर। डीएम आलोक कुमार के निर्देश पर बुधवार को परियोजना निदेशक डीआरडीए विजयंत सिंह की अध्यक्षता में दिनांक भूजल सप्ताह के उपलक्ष्य में मनाया गया, विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें जल जनित बीमारियों से बचाव तथा नल से जल के अनुकूलतम उपयोग के लिए जल जीवन मिशन, हर घर जल योजना के अंतर्गत जनपद मुख्यालय पर पेयजल एवं स्वच्छता संबंधी कार्यशाला, सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ जल संरक्षण योजनाओं पर चर्चा तथा जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत अधिशासी अभियंता जल निगम महेंद्र कुमार राम ने जल के आवश्यकता अनुसार उपयोग तथा हर घर जल योजना से अवगत कराया। संवाद