फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बिजली कटौती से गर्मी में बेहाल रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




संतकबीरनगर। शहर में बिजली व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही है। मंगलवार को दिनभर बिजली आती-जाती रही। जिसकी वजह से उसमभरी गर्मी में लोग बेहाल रहे। लोग पसीना पोछते नजर आए। मंगलवार को शहर के छोटी सरौली, पटखौली,बड़गों, नेदुला आदि मोहल्ले में बिजली की आवाजाही बनी रही। इससे महिलाएं और बच्चे सभी परेशान रहे। छोटी सरौली निवासी सुरेश मौर्या, मारकंडेय पांडेय, विजय मिश्रा, राजेश विश्वकर्मा आदि ने बताया कि दिन में बिजली अक्सर गायब हो जाती है। मंगलवार को दिन में बिजली कई बार आई और गई। जिसकी वजह से पूरे दिन परेशान होना पड़ा। शैलेंद्र कुमार, राहुल, राजकुमार आदि ने कहा कि बिजली का संकट बना हुआ है। लो-वोल्टेज के कारण समस्या झेलनी पड़ रही है। इस पर ध्यान दिए जाने की जरूरत है। एक्सईएन रणधीर कुमार ने कहा कि तकनीकी दिक्कत से समस्या हो रही है। व्यवस्था में सुधार के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही इसमें सुधार हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें