कार्यक्रम में एक जोड़े से बातचीत करते मुख्यमंत्री योगी। संवाद
संतकबीरनगर। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कबीर मगहर महोत्सव के मंच से अपनी बात कहते हुए कहा कि वह अभी सामूहिक विवाह के 600 जोड़ों को देख रहे थे। एक दूल्हा से पूछा कि कहा के रहने वाले हो तो उसने बताया कि वह गोरखपुर कर रहने वाला है। फिर मैंने कहा कि बरात में नहीं बुलाए। चलो नहीं बुलाया लेकिन फिर भी वह यहां आ गए। इस पर लोगों खूब ठहाके लगाए। सीएम ने कहा कि यह सरकार की योजना है इसलिए वह शामिल हो गए। आज हर गरीब की बेटियों की शादी सरकार करवा रही है। इसकी चिंता मां-बाप को करने की जरूरत नहीं है। बेटियों की चिंता तो सरकार खुद कर रही है।
रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के बाद 360 करोड़ की परियोजनाएं मिलीं
संतकबीरनगर। सीएम योगी ने कहा कि अयोध्या में 500 वर्ष बाद श्रीराम मंदिर में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा हुई है। उसके बाद कबीर नगरी में 360 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास हो रहा है। यह संयोग है कि उधर रामलला मंदिर में बिराजे हैं इधर जिले के विकास को गति मिल रही है।
सीएम का हेलीकाप्टर उतरने के दौरान धूल के गुब्बार उड़े
सीएम योगी आदित्यनाथ का हेलीपैड मंच के पास ही बना था। जैसे ही हेलीकाप्टर हेलीपैड पर उतरा तो वहा धूल का गुब्बार उड़ पड़ा। इससे धूल मंच तक आ गया और तत्काल सफाई कर्मियों को लगाकर साफ कराया गया।
तय समय से एक घंटे विलंब से पहुुंचे सीएम
संतकबीरनगर। सीएम योगी को दोपहर 2.15 बजे से मगहर आना था पर वह तय कार्यक्रम से एक घंटे विलंब यानी दोपहर 3.15 बजे हेलीपैड पर पहुंचे। जिससे कार्यक्रम एक घंटे बाद शुरू हो सका। सीएम ने सबसे पहले कबीर की समाधि व मजार का दर्शन किया। उन्होंने चादर चढाई। इसके साथ ही कबीर स्थली के विकास को लेकर महंत विचार दास से चर्चा किया।