फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: एसआईआर को लेकर लोगों ने दिए साक्ष्य

Thu, 05 Feb 2026 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
पौली ब्लाक सभागार में जन सुनवाई करते सहायक विकास अधिकारी जितेंद्र तिवारी
विज्ञापन
रोसयाबाजार। एसआईआर को लेकर पौली ब्लाॅक पर बुधवार को नो मैपिंग के तहत सुनवाई की गई। ग्राम पंचायत खैरा, नारायनपुर, कुड़वा, पचरा, छपरा के मतदाताओं की सुनवाई कार्यालय में मौजूद ईआरओ के समक्ष हुई। लोगों ने अपने प्रमाण प्रस्तुत किए। ईआरओ खंड विकास अधिकारी पौली श्वेता वर्मा, एडीओ जितेंद्र तिवारी, बीईओ अर्जुन प्रसाद वर्मा ने बताया कि लोगों के प्रमाण की जांच की गई। सभी के प्रमाण पूर्ण पाए गए हैं। जिनका प्रमाण पूर्ण नहीं मिल रहा है, उन्हें अगली तिथि को बुलाया जा रहा है। खंड विकास अधिकारी श्वेता वर्मा ने बताया कि जिन लोगों की मैपिंग करने में दिक्कत आ रही है उनको सूचित किया जा रहा है। सभी के साक्ष्य मिलने पर फीडिंग करा कर उन्हें मतदान और नागरिकता का प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा। इस मौके पर विशाल शर्मा, अनूप, उमेश, दीनानाथ, सुनील सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें