फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: धर्म विशेष के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी से भड़के लोग, पुलिस चौकी घेरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरी रात पुलिस की गाड़ियों का बजता रहा सायरन
विज्ञापन

छात्र की मोबाइल कब्जे में लेकर पुलिस ने साइबर सेल को जांच के लिए भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
मगहर। नगर पंचायत मगहर में मंगलवार देर सांय एक छात्र ने सोशल मीडिया पर एक धर्म विशेष पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। इस पोस्ट की जानकारी होने पर लोग आक्रोशित हो गए। लोगों की भीड़ पहले आरोपी छात्र के घर पहुंची। बाद में पुलिस चौकी पहुंच कर घेराव कर विरोध किया। घटना से कस्बे का माहौल बिगड़ने न पाए, इसके लिए पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने आरोपी छात्र को पूछताछ के लिए अभिरक्षा में ले लिया है।
विज्ञापन

कस्बे के एक किशोर छात्र ने अपने इंस्टाग्राम पर एक धर्म विशेष पर आपत्तिजनक पोस्ट डाल दिया। यह पोस्ट सार्वजनिक होते ही कुछ लोग आक्रोशित हो गए और मोहल्ले में ही एक जगह लोगों का भारी हुजूम इकट्ठा हो गया। जहां से भीड़ नारेबाजी करते हुए आरोपी छात्र के घर पहुंच गई। जिससे नगर में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। इसके बाद यहां से भीड़ ने पुलिस चौकी मगहर पहुंच कर घेराव किया। सूचना पर सीओ दीपांशी राठौर और कोतवाल रविंद्र सिंह मौके पर पहुंच गए और लोगों को काफी समझाए बुझाए। सभासद अब्दुल कलाम ने इस मामले में पुलिस को तहरीर दिया। पुलिस आरोपी छात्र को अभिरक्षा में ले ली। इस घटना के बाद पूरी रात पुलिस गश्त करती रही। रात भर पुलिस की गाड़ियों के सायरन बजते रहे। इस मामले में दोनों पक्षों के बीच तनाव कायम है। कोतवाल रविंद्र सिंह ने बताया कि मोबाइल कब्जे में लेकर जांच के लिए साइबर सेल को भेजा गया है। जांच के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें