फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: अवैध स्थान पर कूड़ा गिरा रहे डंफर को लोगों ने पकड़ा

Tue, 12 Mar 2024 10:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- गाड़ी की चाबी नगर पंचायत मगहर को सौंपी
विज्ञापन

- कबीर निर्वाण स्थली के करीब कूड़ा गिराया जा रहा
संवाद न्यूज एजेंसी
मगहर। नगर पंचायत मगहर में कबीर निर्वाण स्थली के समीप कस्बे के बाहर से अवैध ढंग से गिराए जा रहे कूडों से कबीर स्थली की स्वच्छता पर ग्रहण लग रहा है। कबीर स्थली के समीप बंधे पर मनमाने ढंग से कूड़ा गिराए जाने से परेशान लोगों की पूर्व में नगर प्रशासन से शिकायत पर सोमवार को कूड़े से भरे डंफर को पकड़कर चाबी नगर पंचायत मगहर को सौंपकर समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।

अवैध ढंग से गिराए जा रहे कूड़े की समस्या को लेकर दो माह पूर्व कबीर स्थली के संतों ने नगर पंचायत को एक शिकायतपत्र सौंपा था। इसके अलावा काश्तकारों ने भी जमीन पर जबरन कूड़ा गिराए जाने की शिकायत की थी। जिसे संज्ञान में लेकर नगर पंचायत चेयरमैन अनवरी बेगम ने मांगपत्र के माध्यम से डीएम व सांसद प्रवीण निषाद को खलीलाबाद नगर पालिका से मगहर में कूडा गिराए जाने की शिकायत करते हुए समस्या के समाधान की मांग की थी। लेकिन समस्या का निराकरण नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को स्थानीय लोगों की मदद से नगर के कर्मचारियों ने कूड़ा गिराने पहुंचे डंफर को पकड़ लिया और चाबी नगर पंचायत मगहर को सौंप कर समस्या के निस्तारण की मांग की है। इस संबंध में नगर पंचायत चेयरमैन अनवरी बेगम ने बताया कि कबीर निर्वाण स्थली स्थित संत कबीर अकादमी के करीब कूड़ा गिराए जाने से तंग आकर कूड़ा गिराने वाले डंफर को पकड़कर चाबी कार्यालय पर देने पहुंचे थे। डंफर चालक को कूड़ा न गिराने की चेतावनी देने के बाद चाबी को वापस कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें