फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सहभोज में लोगों ने खाई खिचड़ी

विज्ञापन
शहर के एक मैरिज हाल में आयोजित खिचड़ी सहभोज कार्यक्रम में मंचासीन सदर विधायक अंकुर राज तिवारी और - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
सहभोज में लोगों ने खाई खिचड़ी
विज्ञापन

ऐसे कार्यक्रमों से आती है सामाजिक समरसता : अंकुर राज
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। मकर संक्रांति पर शनिवार को शहर के एक मैरिज हाल में सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने खिचड़ी सहभोज आयोजित किया। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म में मकर संक्राति का विशेष महत्व है। सहभोज से आपसी संबंधों में मजबूती में आती है।
विधायक ने कहा कि शास्त्रों के अनुसार सूर्य का उत्तरायण होना काफी शुभ माना जाता है। सामूहिक भोज से सामाजिक समरसता आती है। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार सबका साथ, सबका विश्वास और सबका विकास के मूलमंत्र पर काम कर रही है। समाज के सभी वर्गों के लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान विधायक ने कार्यकर्ताओं वे आम लोगों की समस्याओं को सुना और निस्तारण का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में पहुंचे लोगों को खिचड़ी का आनंद लिया। कार्यक्रम में पूर्व सांसद इंद्रजीत मिश्र, भाजपा जिलाध्यक्ष जगदंबा प्रसाद श्रीवास्तव, वेद प्रकाश सिंह, संजीव राय, राम ललित चौधरी, डॉ. आलोक सिन्हा, श्याम सुंदर वर्मा, विवेकानंद वर्मा, सतविंदर पाल सिंह, सुनीता अग्रहरि आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें