फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: आबादी के बीच कूड़ा डंप करने से लोगों की बढ़ रही मुसीबत

Mon, 26 Feb 2024 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल। नगर पंचायत को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए करोड़ों रुपये खर्च किया जा रहा है, लेकिन वार्डों से सुबह झाड़ू लगाकर एकत्रित किए जा रहे कूड़े को आबादी के बीच ही डंप किया जा रहा है। इससे लोगों की परेशानी बढ़ रही है। यह कूड़ा लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। जिससे लोगों में रोष व्याप्त है।
विज्ञापन


मेंहदावल नगर पंचायत में कुल 20 वार्ड हैं। आबादी करीब 70,000 है। स्थायी और संविदा तथा ठेका मजदूर मिलकर लगभग डेढ़ सौ सफाई कर्मी की फौज नगर पंचायत में तैनात कर रखी है। उसके बाद भी नगर के वार्डों की सेहत नहीं सुधर रही है। जबकि शासन नगर पंचायत को स्वच्छ तथा सुंदर बनाने के लिए प्रतिवर्ष करोड़ों रुपये व्यय कर रहा है। लेकिन, नगर पंचायत प्रशासन लापरवाह बना हुआ है।

नगर पंचायत के बीएम सिटी मार्ग से सटे कुसफर वार्ड में आबादी के बीच कूड़ा करकट डंप किया जा रहा है। वार्ड से निकलने वाली गंदगी प्रतिदिन सफाई कर्मी यहां डंप कर दे रहे हैं। आबादी के बीच स्टोर की जा रही गंदगी तथा कूड़ा लोगों के लिए परेशानी का कारण बनता जा रहा है। वार्ड निवासी लव कुमार, वीरेंद्र, त्रिलोकी आदि का कहना है कि वार्ड में प्रतिदिन साफ-सफाई के नाम पर निकल जा रहे कूड़ा करकट आबादी के बीच स्टोर किए जा रहे हैं। अगर पानी बरस जाता है तो इससे तेज दुर्गंध निकलती है। जिससे लोगों की परेशानी बढ़ रही है, लेकिन शिकायत के बाद भी नगर पंचायत प्रशासन मूकदर्शक बना हुआ है।
विज्ञापन

मंदिर के पास तालाब में होता है कूडा डंफ
मेंहदावल नगर का पश्चिम टोला वार्ड कुबेरनाथ शिव मंदिर के समीप स्थित तालाब में कस्बे का कूड़ा डंप किया जा रहा है। नगर पंचायत प्रशासन के पास कूड़ा निस्तारण केंद्र होने के बाद भी आबादी के बीच कूड़ा स्टोर करने पर नगरवासी सवाल खड़ा कर रहे हैं। शिकायतें भी हो रही है, लेकिन नगर पंचायत प्रशासन नगर की स्वच्छता को लेकर गंभीर नहीं दिख रहा।
एमआरएफ सेंटर पर केवल ड्राई कूड़ा ही भेजा जाता है। आबादी के बीच अन्य प्रकार के कूड़ा करकट फेंके जाने पर रोक लगाया गया है। बराखाल में कूड़ा करकट के लिए डंपिंग स्थान होने की जानकारी सामने आई है। सभी सफाई कर्मियों को वहां कूड़ा करकट डंपिंग करने का निर्देश दिए गए है। आबादी के बीच सभी कूड़ा हटाए जाएंगे। नगर को स्वच्छ व सुंदर बनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन


- पंकज कुमार, अधिशाषी अधिकारी, नगर पंचायत मेंहदावल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें