फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: लो वोल्टेज से नाराज लोगों ने किया प्रदर्शन

Wed, 26 Jun 2024 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- बेलहर कस्बे के वार्ड नंबर तीन में तीन माह से बनी है समस्या
विज्ञापन

- 100 घरों के लोग अंधेरे में रात काट रहे

संवाद न्यूज एजेंसी
बेलहर। भीषण उमस भरी गर्मी में नगर पंचायत बेलहर कला वार्ड नंबर तीन में करीब तीन माह से बिजली लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। मीटर में बिजली आती है लेकिन न तो पंखा चल रहा हैं न लाइट जल रही है। लगभग 100 घरों के लोग अंधेरे में रात काट रहे हैं। इससे नाराज वार्ड वासियों ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि अगर समस्या से निजात नहीं मिला तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन


वार्ड के लाेगों ने सभासद लक्ष्मण के नेतृत्व में प्रदर्शन करते हुए कहा कि भीषण गर्मी और उमस के बीच किसी तरीके से दिन-रात काट रहे हैं। राम कृपाल, रामसागर, राज कुमार, जहीर अहमद, औरंगजेब, मकसूद अहमद, मसरूर आलम, अमीना खातून, मोहम्मद उमर आदि ने बताया कि करीब तीन माह से लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। कई बार बिजली निगम के अधिकारियों को लिखित शिकायत की गई, लेकिन अभी तक कोई अधिकारी या कर्मचारी ने सुनवाई नहीं की, यदि समस्या से जल्दी निजात नहीं मिली तो आंदोलन को बाध्य होंगे। वार्ड के लोगाें ने जिलाधिकारी से बिजली समस्या के समाधान किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें