फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: संविदा पर तैनात चपरासी पर धन उगाही का आरोप

Sun, 06 Oct 2024 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- बड़ौदा-यूपी बैंक बाघनगर का मामला
विज्ञापन

- खाताधारकों ने महाप्रबंधक को शिकायत पत्र कर कार्रवाई की मांग की

संवाद न्यूज एजेंसी

सेमरियावां। बड़ौदा-यूपी बैंक बाघनगर में संविदा पर तैनात एक कर्मी पर ग्राहकों ने धन उगाही और दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया है। ग्राहक दूसरे बैंक में खाता खोलवाने को मजबूर हैं। कई खाताधारकों ने महाप्रबंधक गोरखपुर को शिकायत पत्र कर कार्रवाई की मांग की है।
गुफरान अहमद, अब्दुर्रहमान, मकसूद अहमद, मोहम्मद यासिर, मोहम्मद अलीम, हिबा रहमान, अब्दुल हलीम, जियाउद्दीन, इसरार अहमद आदि लोगों ने बताया सभी दुकानदार हैं। बैंक में संविदा पर तैनात चपरासी के दुर्व्यवहार व धन उगाही से आहत हैं। संविदा चपरासी बैंक में आने जाने वाले अशिक्षित लोगों के साथ दुर्व्यवहार और धनउगाही करता है। चपरासी का काम कम बाबूगीरी ज्यादा करता है। लोगों को छोटे से छोटे काम के लिए कई बार बैंक का चक्कर लगवाता है। जिससे ग्राहकों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

चपरासी के इस व्यवहार के वजह से कितने ग्राहक अपना खाता बंद करा चुके हैं और कितने बंद कराने का निर्णय भी ले लिए है। बताया कि बैंक मैनेजर से कई बार शिकायत की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। बैंक के जेएम गोरखपुर से संविदा पर तैनात चपरासी पर कार्रवाई करते हुए तत्काल प्रभाव से हटाने की मांग की है।
विज्ञापन



शिकायतकर्ताओं को बुलाकर पूछताछ की जा रही है। मामला धन उगाही से जुड़ा होने से बेहद गंभीर है। जांच की जा रही है। जांच के बाद दोषी साबित होने पर कार्रवाई जरूर की जाएगी। ग्राहकों की सेवा प्राथमिकता में शामिल है।

- रमनदीप सिंह, शाखा प्रबंधक, बड़ौदा-यूपी बैंक, बाघनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें