संतकबीरनगर। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सुभाष चंद्र यादव ने बताया कि कर्मचारियों एवं पेंशनर के चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिल को सरकार ने ऑफलाइन के स्थान पर ऑनलाइन करने का आदेश दिया है। इससे वृद्ध पेंशनरों को काफी परेशानी हो रही है। इसके विरोध में दो नवंबर को जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। संवाद