फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पेंशन, जीपीएफ, पदोन्नति व चयन वेतनमान के लंबित प्रकरणों का हो समाधान

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। शिक्षक समस्याओं को लेकर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ का प्रतिनिधि मंडल मंगलवार को डीआईओएस हरीशचंद्र नाथ से मिला। प्रदेश मंत्री संजय द्विवेदी ने कहा कि पदोन्नति, चयन वेतनमान पेंशन, जीपीएफ के लंबित प्रकरणों का तुरंत समाधान कराया जाए। मई का वेतन बढ़े महंगाई भत्ते के साथ दिया जाए। जनगणना में प्रधानाचार्यों की ड्यूटी लगाए जाने पर आपत्ति जताई। संजय द्विवेदी ने कहा कि बखिरा इंटर कॉलेज के लिपिक पदोन्नति प्रकरण, निघुरी व हीरालाल इंटर कॉलेज खलीलाबाद के चयन वेतनमान के लंबित प्रकरण का तुरंत निस्तारण किया जाए। प्रत्येक परीक्षाओं में माध्यमिक शिक्षकों की कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी लगाए जाने पर भी आपत्ति जताई और कहा कि बड़ी संख्या में शिक्षकों की ड्यूटी लगाने से शिक्षण व्यवस्था प्रभावित होती है, भविष्य में इसका ध्यान रखा जाए। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें