संतकबीरनगर। तहसील, जिला, मंडल और प्रदेश स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में शामिल होने के लिए माध्यमिक विद्यालयों के खिलाड़ियों को संबंधित विद्यालय से पेन (परमानेंट एजुकेशन नंबर) लेना होगा। यह जानकारी देते हुए खेल शिक्षक जोखू प्रसाद ने कहा कि विद्यालयीय खेलों के लिए पेन अनिवार्य कर दिया गया है। खिलाड़ी विद्यालय से पेन जनरेट करा कर ऑनलाइन चेक भी कर लें। बिना पेन के प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। संवाद