फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीस पाटीँ के जिलाध्यक्ष समेत सात गिरफ्तार

Tue, 01 Dec 2015 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ संतकबीरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पीस पार्टी के कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष राधेश्याम पटेल के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा पशुओं के प्रति क्रुरता निवारण अधिनियम को बदलने के विरोध में सोमवार को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन डीएम को देने जा रहे थे। कार्यकर्ता मेंहदावल बाईपास से ही जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए डीएम कार्यालय पहुंचे। किसी ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दे दी। अभी कार्यकर्ता डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन ही कर रहे थे कि इतने में प्रभारी कोतवाल दिनेश यादव फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गई। पुलिस के पहुंचते वहा पर भगदड़ मच गई। कार्यकर्ता भाग खड़े हुए। पुलिस ने मौके पर जिलाध्यक्ष समेत सात लोगों को हिरासत में ले लिया और उन्हें गाड़ी में बिठाकर कोतवाली लेकर आई। कोतवाल दिनेश यादव का कहना है कि पंचायत चुनाव को लेकर जिले में धारा 144 लगाया गया है। पीस पार्टी के जिलाध्यक्ष ने जुलूस निकालने के लिए अनुमति नहीं ली थी। धारा 144 के उल्लंघन करने के आरोप में जिलाध्यक्ष समेत सात लोगों को हिरासत में लिया गया है। इसके साथ ही जिलाध्यक्ष समेत सात नामजद और 10 अज्ञात के खिलाफ धारा 144 के उल्लंघन का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें