संतकबीरनगर। गणेश चतुर्थी को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए मंगलवार को देर शाम दुधारा और मेंहदावल थाने में पीस कमेटी की बैठक हुई। पुलिस अधिकारियों ने क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, धर्मगुरुओं और संभ्रांत लोगों से संवाद कर त्योहार की तैयारियों की जानकारी ली और आवश्यक सुझाव भी लिए। बैठक में दुधारा थानाध्यक्ष अमित कुशवाहा और मेंहदावल प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने लोगों से अपील की कि पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भाव के साथ मनाएं। किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और ऐसी गतिविधि से बचें, जिससे सामाजिक सौहार्द प्रभावित हो। संवाद