संतकबीरनगर। एसओ महुली दुर्गेश पांडेय की अगुवाई में शुक्रवार को महाशिवरात्रि एवं रमजान को देखते हुए पीस कमेटी की बैठक हुई। थाना क्षेत्र के धार्मिक धर्मगुरुओं, संभ्रांत व्यक्तियों ने पीस कमेटी की मीटिंग में प्रतिभाग किया। पुलिस ने लोगों से शांति व भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की। त्योहार के दौरान गड़बड़ी पैदा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का संदेश दिया। उपस्थित लोगों को भाईचारे के साथ त्योहार मनाने तथा सकुशल संपन्न कराने में सहयोग की अपील की। संवाद