फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: धर्मसिंहवा थाने पर हुई शांति कमेटी की बैठक

Mon, 25 Aug 2025 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मसिंहवा। एसओ धर्मसिंहवा अभिमन्यु सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को धर्मसिंहवा थाने पर संभ्रांत लोगों के साथ शांति कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी से बरावफात व गणेश चतुर्दशी का त्योहार शांतिपूर्वक मनाने का अपील की गई। एसओ ने बारावफात पर निकलने वाले जुलूस को पारंपरिक तरीके से निकालने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि किसी भी नई परंपरा को डालने का प्रयास नहीं होना चाहिए। गणेश चतुर्दशी के कार्यक्रम में प्रतिमा स्थापित किए हुए स्थान पर मंडप समिति के लोगों को रात्रि में मूर्ति के स्थान पर सीसीटीवी कैमरा लगाने और समिति के लोगों को मूर्ति के पास रहकर जानवरों से रक्षा करने के लिए कहा। बैठक के दौरान उप निरीक्षक अशोक कुमार भारती, सर्वोदय पांडेय, प्रवेश अहमद, शिवकुमार यादव, जयप्रकाश कनौजिया, मौलाना वारिस अली, मुजम्मिल हुसैन, एकलाख अंसारी आदि लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें