फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहार में खलल डालने वालों पर होगी कार्रवाई : एसडीएम

विज्ञापन
नवरात्रि को लेकर मेंहदावल थाने में पीस कमेटी की बैठक को संबोधित करते इंस्पेक्ट्रर।संवाद - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
त्योहार में खलल डालने वालों पर होगी कार्रवाई : एसडीएम
विज्ञापन

- मेंहदावल थाना परिसर में शांति समिति की हुई बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। त्योहार को प्रेम, भाईचारे व आपसी सौहार्द के साथ संपंन कराने में प्रशासन का सहयोग करें। इसमें खलल डालने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। यह बातें रविवार को मेंहदावल थाना परिसर में आयोजित शांति समिति की बैठक में एसडीएम योगेश्वर सिंह ने कही।
उन्होंने कहा कि नवरात्र पर्व सोमवार से शुरू हो रहा है। दुर्गा प्रतिमा स्थापित हो रही है। नई मूर्ति बिना प्रशासन की इजाजत के कदापि न रखे। लाउडस्पीकर का प्रयोग मानक के अनुसार ही करें। त्योहारा को शांति पूर्ण तरीके से संपंन कराने के लिए प्रशासन कटिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष संतोष मिश्रा ने कहा कि अक्तूबर माह में पड़ने वाले पर्व को सकुशल संपंन कराने के लिए पुलिस प्रशासन सदैव तत्पर हैं। इस दौरान प्रवीण कुमार, अरविंद सिंह, नवतेज सिंह, रत्नेश सिंह, अमित सिंह, बृजेश सिंह, संजीव यादव, अखिलेश पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें