घायल रामदास चौधरी को ठेले पर लाद कर सीएचसी सेमरियावां पर पहुंचाया।संवाद
- फोटो : KHALILABAD
घायल को ठेले से पहुंचाया अस्पताल
सेमरियावां। बीएमसीटी मार्ग पर सेमरियावां स्थित जामा मस्जिद के पास सोमवार की शाम को बाइक की चपेट में आने से मजदूर घायल हो गया। घटना के बाद आनन-फानन में लोग घायल को ठेले पर लाद कर सीएचसी सेमरियावां पहुंचाएं। डॉक्टरों ने घायल का उपचार शुरु किया।
सेमरियावां के केकरहवा पुरवा निवासी 50 वर्षीय रामदास चौधरी पुत्र डलई चौधरी बीएमसीटी पर मार्ग पर सेमरियावां स्थित जामा मस्जिद के सामने से पैदल गुजर रहे थे। उसी दौरान बाइक सवार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में रामदरश घायल हो गए।
घटना के बाद आस-पास के लोग पहुंच गए। उसी बीच एक युवक ठेला लेकर गुजारा। लोगों ने बिना एबुलेंस को सूचना दिए ही ठेले पर लाद कर निकट के सीएचसी सेमरियावां पहुंचा दिया। लोग ठेला चालक जमील अहमद निवासी चैनपुरवा थाना दुधारा की सराहना की। संवाद