फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पटीदारों पर घर में घुसकर महिला को पीटने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद के मगहर में पुरानी रंजिश में एक महिला से मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़िता तबस्सुम खातून ने पटीदारों पर लाठी-डंडों से लैस होकर घर में घुसने का आरोप लगाया। आरोपियों ने गाली-गलौज कर बाल पकड़े, घसीटा और लात-घूंसों से पिटाई की। आरोपियों में हसमत उर्फ जोनी, शारिक उर्फ इम्मू और रुबीना समेत अन्य शामिल रहे। उन्होंने मकान को अपने पिता की जमीन पर बताकर घर खाली करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर तबस्सुम को जान से मारने की धमकी भी दी। यह घटना छह अक्तूबर को दोपहर करीब दो बजे हुई। कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि मामले में विधिक कार्रवाई जारी है। संवादर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें