फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पटीदार पर मारपीट का आरोप, केस दर्ज

Tue, 26 Nov 2024 01:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद क्षेत्र के बाहिलपार गांव में पटीदारों के बीच हुए मारपीट में पुलिस ने चार पर केस दर्ज किया है। प्रभाकर राय ने पुलिस को बताया कि पटीदार सुग्रीव राय 15 नवंबर की रात में चोरी छिपे मोटर से खेत में पानी चला रहे थे। मोटर खुला छोड़कर वह सोने चले गए, जिससे उनके आधे खेत में पानी भर गया। सुबह जानकारी होने पर जब वह पूछताछ करने गए तो विपक्षी मणिंद्र राय, पिंटू, बागीशधर राय, शिवब्रत राय गाली देते हुए मारने के लिए दौड़ा लिए। वह भागकर घर आए तो विपक्षी परिजनों को मारपीट कर जख्मी करके जानमाल की धमकी दी। पुलिस ने मामले में चारों आरोपियों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें