गुरूद्वारा में होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियाें का निरीक्षण करते नगर पालिका चेयरमैन-संवाद
संतकबीरनगर। गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस पर 25 नवंबर से सात दिसंबर तक खलीलाबाद कस्बे में पथ संचलन किया जाएगा। इसके मद्देनजर शुक्रवार को नगर पालिका परिषद खलीलाबाद के अध्यक्ष जगत जायसवाल ने पथ संचलन मार्ग का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के निर्देश दिए। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष जगत जायसवाल ने भाजपा नगर अध्यक्ष सतविंदर पाल उर्फ जज्जी, सत्य प्रकाश गुप्ता और राधेश्याम जायसवाल के साथ गुरुद्वारे से लेकर पथ संचलन के मार्ग को देखा। उन्होंने कर्मचारियों को निर्देश दिया कि साफ-सफाई व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त कराया जाए। इसके साथ ही उन्होंने सड़कों को गड्ढा मुक्त कराने के लिए भी कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि पथ संचलन मार्ग पर डिवाइडर पर प्रकाश की व्यवस्था की जाएगी। शहर में घूम रहे छुट्टा पशुओं को हटाने के लिए भी संबंधित कर्मियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि मार्ग पर किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न नहीं होनी चाहिए। भाजपा नगर अध्यक्ष सतविंदर पाल सिंह ने कहा कि शहीदी पर्व पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।