फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिभावक भी बच्चों के पठन-पाठन को चेक करें : डॉ. उदय

Sun, 05 Nov 2023 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में ​शिक्षक अ​भिभावक सम्मेलन का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
संतकबीरनगर। सूर्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल खलीलाबाद में शनिवार को शिक्षक अभिभावक सम्मेलन हुआ। अभिभावकों से शैक्षिक स्तर को बेहतर बनाने पर चर्चा हुई। साथ ही परीक्षा परिणाम वितरित किया गया। प्रबंधक डॉक्टर उदय प्रताप चतुर्वेदी ने कहा कि अभिभावक भी बच्चों के पठन-पाठन को चेक करें। छात्र-छात्राओं को बेहतर शिक्षा संस्कार और खेल के माध्यम में आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। विद्यालय में इस तरह के सम्मेलन से बच्चों के शैक्षिक स्तर को परखने का काम किया जाता है। सम्मेलन में अभिभावकों ने बच्चों का रिपोर्ट कार्ड जाना बेहतर अंक अर्जित करने वाले बच्चों को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर प्रबंधक निदेशक सविता चतुर्वेदी, प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव, उप प्रधानाचार्य शरद त्रिपाठी, बबिता त्रिपाठी, तपस्या रानी सिंह, नितेश द्विवेदी, आशुतोष पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें