फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: साढ़े तीन करोड़ से होगा पंचमुखी शिव और भंगेश्वर मंदिर का विकास

Mon, 12 Feb 2024 11:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- नगर विकास ने जारी किया पत्र
विज्ञापन

- विकास योजना के लिए धनराशि जारी



संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। नगर विकास विभाग ने नगर पंचायत में स्थित पंचमुखी शिव मंदिर और बखिरा के भंगेश्वर मंदिर के विकास के लिए साढ़े तीन करोड़ की रकम स्वीकृत किया है। नगर विकास के अनुसचिव की ओर से जारी पत्र के बाद क्षेत्र में पंचमुखी शिव मंदिर के विकास के लिए विधायक की पहल रंग लाई है।
मेंहदावल नगर पंचायत के पूरवा वार्ड स्थित टोला सुरहवा के पंचमुखी शिव मंदिर के चौमुखी विकास के लिए विधायक अनिल त्रिपाठी ने वंदन योजना के तहत कई विकास कार्यों का प्रस्ताव शासन को दिया था। 2023-24 के विधायक के प्रस्ताव को नगर विकास विभाग में स्वीकृति प्रदान करते हुए धन अवमुक्त किया है।
विज्ञापन

नगर विकास विभाग के अनुसचिव महावीर प्रसाद ने निदेशक नगर विकास विभाग को जारी पत्र में मेंहदावल नगर पंचायत के पंचमुखी शिव मंदिर में संपर्क मार्ग विश्रामालय, वाटर किओस्क, छादक साइनेज, प्रकाश व्यवस्था बेंच, सुंदरीकरण, सीसी रोड व इंटरलॉकिंग समेत अन्य विकास योजनाओं की स्वीकृति प्रदान की है। साथ ही एक करोड़ 54 लाख का बजट बखिरा के भंगेश्वरनाथ मंदिर के लिए विकास के लिए भी जारी किया है।
विज्ञापन


नगर विकास विभाग ने नगर पंचायत के प्राचीन पंचमुखी शिव मंदिर और बखिरा के भंगेश्वर मंदिर के लिए साढ़े तीन करोड़ रुपये जारी किए हैं। इससे दोनों मंदिरों का जीर्णोद्धार किया जाएगा।
- अनिल त्रिपाठी, विधायक, मेंहदावल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें