फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सुकरौली में बिना नींव बना पंचायत भवन, जांच में पुष्टि

Sat, 09 Sep 2023 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खेत का समतलीकरण न कराने का भी जांच में आया मामला
विज्ञापन


- इंटरलाकिंग सड़क भी दो जगह धंसी मिली, होगी कार्रवाई

संतकबीरनगर। नाथनगर ब्लाॅक क्षेत्र के ग्राम पंचायत सुकरौली में विकास कार्यों में अनियमितता की पुष्टि हुई है। पूर्व बीडीओ अमरेश सिंह चौहान की जांच में पंचायत भवन बिना नींव का बना मिला। सही से मिट्टी न डालने के कारण इंटरलाकिंग सड़क दो जगह धंसी मिली और बिना समतलीकरण कराए समतलीकरण कराने की पुष्टि हुई है। मुख्य विकास अधिकारी ने कड़ी कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन


नाथनगर ब्लाॅक के ग्राम पंचायत सुकरौली निवासी संतोष कुमार शुक्ल ने सीडीओ से शिकायत की थी कि पंचायत भवन के निर्माण, खेत की मेड़बंदी व समतलीकरण कार्य, इंटरलाकिंग सड़क में मानक की अनदेखी की गई है। साथ ही अन्य विकास कार्यों में धांधली की गई है। सीडीओ ने टीम गठित कर जांच करायी। सीडीओ व उपायुक्त-मनरेगा को सौंपी गयी। जांच रिपोर्ट में यह उल्लेख किया है कि पंचायत भवन की आंतरिक दीवार की नींव का काम न कराकर प्लिंथ बीम लगाया गया है। जबकि नियमानुसार नींव पर ही भवन का निर्माण होना था। ग्रामीणों से पूछताछ करने और मौके पर जाने पर पता चला कि मेड़बंदी का कार्य हुआ है, लेकिन समतलीकरण कार्य नहीं। इसके अलावा इंटरलाकिंग सड़क का काम पूर्ण मिला लेकिन सही से मिट्टी न भरे जाने से दो जगह यह धंसा हुआ मिला। सीडीओ संत कुमार ने बताया कि जांच में गड़बडी मिली है। इस मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें