फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: दर्द निवारक दवाएं डेंगू में हो सकती हैं जानलेवा

Fri, 05 Jul 2024 03:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
प्लेटलेट्स कम होने और किडनी पर खतरे की संभावनाएं होती है अधिक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

डुमरियागंज। स्वास्थ्य विभाग लगातार लोगों को जागरूक कर रहा है कि बिना चिकित्सक के दवाओं का सेवन न करें, जो शरीर के लिए घातक हो सकती हैं। चिकित्सकों का कहना है कि बिना चिकित्सक की सलाह के विशेष रूप से डेंगू के मामले में शरीर दर्द से बचने के लिए दर्द निवारक दवाओं का सेवन न करें। इससे प्लेटलेट्स कम होने और किडनी पर खतरे की संभावना अधिक होती है।

कोरोना संक्रमण फैलने के समय से ही स्वास्थ्य विभाग लगातार लोगों को जागरूक कर रहा है कि सफाई और सावधानी बरतें। यही उन्हें बीमारियों से बचा सकती है। चिकित्सक डॉ. मुस्तकीम अंसारी ने बताया डेंगू के मरीज को बुखार के साथ शरीर में दर्द की शिकायत रहती है। तेज दर्द के चलते लोग दर्द निवारक दवाओं का सेवन बिना चिकित्सक की सलाह के कर रहे हैं। कहा कि मरीज ऐसा न करें।
विज्ञापन

मलेरिया की दवा भी डेंगू में निष्प्रभावी होती है। ऐसे में मरीज चिकित्सक की सलाह के बाद ही दवाओं का सेवन करें। कई प्रकार की बुखार और दर्द की मिश्रित दवा का सेवन भी शरीर को नुकसान पहुंचा सकती है। जांच की रिपोर्ट आने तक पैरासिटामोल का सेवन किया जा सकता है।
विज्ञापन


-

डेंगू से बचाव के सुझाव

डेंगू की पुष्टि होने पर स्वास्थ्य अधिकारी को सूचना दें, ताकि प्रभावित क्षेत्र में कीटनाशक छिड़काव किया जा सके। कूलर, बाल्टी, फ्लावर पॉट, फ्रिज, घड़े का पानी नियमित बदलें, जिससे उसमें मच्छर अंडे न दे सकें। घर के पास जहां पानी इकट्ठा होता है वहां मिट्टी के तेल की कुछ बूंदे या फिर मोबिल ऑयल डाल दें, बुखार होने पर पास के स्वास्थ्य केंद्र पर जांच कराएं, निजी लैब की जांच रिपोर्ट की सूचना दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें