फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: विश्वास पर बेच दिया धान, नहीं मिला भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
विश्वास पर बेच दिया धान, नहीं मिला भुगतान
विज्ञापन

दो साल से भुगतान के लिए भटक रहे दो किसान
डीएम ने डिप्टी आरएमओ को भुगतान दिलाने के दिए निर्देश
संतकबीरनगर। डीएम प्रेम रंजन सिंह मंगलवार को कार्यालय में फरियादियों की समस्या सुन रहे थे। इस दौरान दो किसानों ने बताया कि दो साल पहले साधन सहकारी केंद्र पर धान बेचा था, लेकिन अब भुगतान नहीं मिल पाया। कर्ज लेकर काम चला रहे हैं। डीएम ने डिप्टी आरएमओ को दफ्तर बुलाया। निर्देश दिए दोनों किसानों के बकाये का अविलंब भुगतान कराएं। डिप्टी आरएमओ ने जब मामले की जानकारी जुटाई तो पता चला कि किसानों के पास धान बेचने का कोई सबूत नहीं है। सिर्फ विश्वास पर धान बेचा है।
बखिरा क्षेत्र के बौर ब्यास गांव के किसान हरी प्रसाद गुप्ता और जवाहर लाल ने इस बाबत डीएम को प्रार्थनापत्र दिया है। किसान हरी प्रसाद गुप्ता ने बताया कि वर्ष 2020 में 10 क्विंटल धान साधन सहकारी समिति सिंहटीकर क्रय केंद्र पर बेची थी। भुगतान तक नहीं मिल पाया। सचिव से जब भी भुगतान की बात करते थे तो सिर्फ आश्वासन दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान जवाहर लाल ने बताया कि उन्होंने साधन सहकारी समिति के क्रय केंद्र पर वर्ष 2020 में 23 क्विंटल 60 किलोग्राम धान बेचा था। भुगतान नहीं मिला है। कर्ज लेकर काम चलाना पड़ रहा है। डीएम प्रेम रंजन सिंह ने फोन कर डिप्टी आरएमओ रूपेश सिंह को दफ्तर बुलाया। डीएम ने संबंधित किसानों को भुगतान कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें