फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: सड़क पर रोपा धान, मरम्मत की मांग

Tue, 18 Jul 2023 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
सिरसी साखी मार्ग को बनवाने की मांग को लेकर सड़क पर धान रोपते गांव के लोग।
विज्ञापन
- धनघटा क्षेत्र के सिरसी-साखी मार्ग पर हुआ जलभराव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। धनघटा क्षेत्र के सिरसी से साखी जाने वाली सड़क की मरम्मत की मांग को लेकर सिरसी गांव के लोगों ने मंगलवार को सड़क पर धान की रोपाई करके विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


रामजानकी मार्ग से कटकर महुली क्षेत्र के साखी तक जाने वाली 10 किलोमीटर लंबी सड़क पर सिरसी गांव में जल भराव हो गया है। भीम, इसरावती देवी, राम जनक, महेंद्र, रामसूरत, जयप्रकाश आदि का कहना है कि राम जानकी मार्ग सिरसी से साखी तक जाने वाली सड़क पर यात्रियों का आना-जाना बराबर लगा रहता है। सिरसी गांव के अधिकतर लोग इसी मार्ग से होकर अपने घरों को आते जाते हैं। सड़क पर जल निकासी की व्यवस्था न होने के कारण जलभराव हो गया है। बरसात होता होने पर लोगों की मुश्किलें बढ़ जाती हैं। बारिश नहीं होती है तब भी सड़क पर पानी भरा रहता है। गांव के लोगों ने सड़क पर धान की रोपाई कर मरम्मत की मांग की है।
विज्ञापन

गांव वालों का कहना है कि उनकी समस्या का समाधान जल्द नहीं किया गया तो राम जानकी मार्ग को जाम करके विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें