पौली। क्षेत्र के गौवापार में आयोजित जीपीएल अंडर आर्म क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन शनिवार को हुआ। पहला मैच पचरा और अतरौलिया के बीच खेला गया। उसमें पचरा की टीम ने अतरौलिया को छह विकेट से हराया।
पचरा क्रिकेट टीम के कप्तान जांगू ने टॉस जीतकर अपनी प्रतिद्वंद्वी टीम अतरौलिया को बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। अतरौलिया के कप्तान जीशान ने अपनी जिम्मेदारी को निभाते हुए सलामी बल्लेबाज के साथ बल्लेबाजी करते हुए चार ओवर में 72 रन का लक्ष्य अपनी विरोधी टीम के सामने रखा।
उसके जवाब में उतरी पचरा की टीम तीन विकेट के नुकसान पर 73 रन बना कर मैच जीत लिया। मैन ऑफ द मैच विजेता टीम के कप्तान जांगू को बनाया गया। मैच का उद्घाटन समाजसेवी बाबूलाल यादव ने किया। इस मौके पर अर्सलान सिद्दीकी, सुहेल अहमद, महताब आलम, तस्लीम सिद्दीकी आदि लोग मौजूद रहे।