फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट तैयार
विज्ञापन

एमसीएच विंग और पीकू वार्ड में पाइप लाइन से होगी आक्सीजन की आपूर्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट बन कर तैयार हो गया है। इससे एमसीएच विंग और पीकू वार्ड में सीधे पाइप लाइन से मरीजों को ऑक्सीजन दी जाएगी। जिला अस्पताल की एमसीएच विंग में 200 बेड का कोविड अस्पताल बनाया गया है। जिसमें 150 बेड आक्सीजन युक्त बनाए गए हैं। जहां पर सिलेंडर के सहारे पाइप लाइन से आक्सीजन की सप्लाई दी जाती है। एक माह पूर्व कोविड मरीजों की संख्या अधिक होने से आक्सीजन सप्लाई में समस्या आ गई थी। इसे देखते हुए मई के प्रथम सप्ताह में आक्सीजन प्लांट लगाने का कार्य शुरू हुआ। यह अब जाकर पूूर्ण रूप से तैयार हो गया है। अपर सीएमओ डॉ. मोहन झा ने बताया कि आक्सीजन प्लांट बनकर पूरी तरह से तैयार कर दिया गया है। मशीनों का लगने का काम बाकी है। तीन से चार दिन में मशीन भी लग जाएंगी। मशीन लगने से प्लांट से ही एमसीएच विंग के 150 बेड और पीकू वार्ड के 20 बेड पर पाइन लाइन से आक्सीजन की सप्लाई शुरू हो जाएगी। जिससे आक्सीजन की कमी नहीं होगी। पाइप लाइन बिछाने का कार्य चल रहा है। उन्होंने बताया कि आक्सीजन के 24 घंटे सप्लाई के लिए एक अलग से जनरेटर लगाया जा रहा है। एक सप्ताह में आक्सीजन की सप्लाई शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें