फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: आपूर्ति शुरू नहीं हुई और ऑक्सीजन पाइप काट ले गए चोर

Sat, 17 Jun 2023 11:05 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
जिलाअस्पताल में चोरों ने आक्सीजन प्लांट की पाइप चोरी की और दीवाल भी काटी।संवाद
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिला अस्पताल के ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए लगे तांबे के पाइप को चोर काटकर ले गए। चोर ऑक्सीजन प्लांट के पीछे की दीवार तोड़कर अस्पताल परिसर में घुसे थे। करीब 50 फीट की दूरी से पाइप लाइन गायब है। इसकी कीमत 80 हजार से अधिक बताई जा रही है। सीएमएस ने कोतवाली पुलिस को इस संबंध में तहरीर दी है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल परिसर में दो ऑक्सीजन प्लांट बने हैं। इस प्लांट से अस्पताल के एमसीएच विंग, पीकू वार्ड, आईसीयू वार्ड में ऑक्सीजन की आपूर्ति दी जाती है। फिलहाल वर्तमान में पीकू वार्ड तक ही आपूर्ति चालू हो पाई थी। इससे अभी तक एमसीएच विंग और आईसीयू वार्ड तक आपूर्ति तकनीकी कारणों से शुरू नहीं हो पाई थी। इसका कई बार ट्रायल भी हुआ था।
पिछले कोविड की लहर की आशंका के बीच फरवरी में मॉक ड्रिल हुई तो पाइप लाइन तक ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाया था। इधर शुक्रवार को ऑक्सीजन प्लांट के पीछे करीब 50 फीट की दूरी में पाइप लाइन ही गायब मिली। इसकी जानकारी जब सीएमएस को हुई तो उन्होंने मौके पर पहुंच कर ऑक्सीजन प्लांट के पाइप को देखा, जिसमें पाइप गायब था। इस पाइप की कीमत करीब 80 हजार रुपये बताई जा रही है, और यह पाइप तांबे का है। जहां से पाइप गायब है वहां की दीवार भी तोड़ी गई है।
विज्ञापन

कर्मचारियों के अनुसार पाइप रात में ही काटा गया है। ऑक्सीजन प्लांट की तरफ रात में सन्नाटा रहता है। पाइप गायब होने की तरह-तरह की चर्चा हो रही है। इधर ऑक्सीजन पाइप गायब होने पर पीकू वार्ड की ऑक्सीजन आपूर्ति ठप हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार ऑक्सीजन की जरूरत पड़ने पर सिलिंडर का प्रयोग किया जाएगा।
0000000000000
अस्पताल की सुरक्षा भगवान भरोसे
जिला अस्पताल की सुरक्षा भगवान भरोसे है। यहां भवन में तो पांच चैनल लगे हैं। चार चैनल रात में बंद हो जाते हैं और एक चैनल इमरजेंसी का खुला रहता है। इसके साथ परिसर की सुरक्षा को लेकर कोई इंतजाम नहीं है। यहां न तो गार्ड है और न ही कोई चौकीदार है। कौन कहां से अस्पताल परिसर में घुस जाए। इसका अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है। इसके अलावा सीसीटीवी सिर्फ इमरजेंसी, ओपीडी व भवन के अंदर है। ऑक्सीजन प्लांट की तरफ कोई भी कैमरा नहीं है।
00000000000000
ऑक्सीजन प्लांट से एमसीएच विंग, पीकू वार्ड और आईसीयू वार्ड तक ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए पाइप लगा है, जिसे चोर काट ले गए हैं। यह पाइप तांबे की है, और कीमती है, इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई है। जल्द ही अस्पताल परिसर के पीछे भी सीसीटीवी लगाया जाएगा।
विज्ञापन

-डॉ. महेश प्रसाद, सीएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें