लोगों ने कोतवाली का घेराव किया।
- फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर (ब्यूरो)। खलीलाबाद शहर के बंजरिया मोहल्ले में एक कथित मसजिद से एसडीएम और कोतवाल ने शनिवार शाम को लाउडस्पीकर उतरवा दिया। इस पर नाराज होकर करीब दो सौ लोगों ने रात साढ़े नौ बजे के करीब लोगों ने कोतवाली का घेराव किया। एसडीएम उमेश चंद्र निगम ने बताया कि घर का नक्शा स्वीकृत है और उसे हॉल बनवाकर मस्जिद जैसा रूप दे दिया गया है, जिसमें सिर्फ उस घर के लोग नमाज पढ़ सकते हैं, न कि समूह के लोग। आगे बताया कि खबर मिलने पर लाउडस्पीकर उतरवा दिया गया है, जबकि कोतवाली पहुंचे सपा के जिला महासचिव जावेद खां, अधिवक्ता जुम्मन खां, कॉमरेड रुस्तम खां प्रशासन पर ज्यादती का आरोप लगाते हुए लाउडस्पीकर उतरवाने की बात कही। इस दौरान एडीएम एसएन शुक्ला और एएसपी अशोक वर्मा से लोगों ने बातचीत की। समझाने पर लोग घर चले गए।