धनघटा। धनघटा में उपनिबंधक कार्यालय भवन के निर्माण को लेकर अधिवक्ताओं में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। बुधवार को तहसील बार एसोसिएशन धनघटा के सदस्य तहसील परिसर में प्रदर्शन के बाद एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। अधिवक्ताओं ने कहा कि उपनिबंधक कार्यालय भवन का निर्माण तहसील की जमीन पर किया जाना चाहिए। बाढ़ शरणालय धनघटा के भवन में संचालित उपनिबंधक कार्यालय भवन के निर्माण के लिए शासन ने धन जारी किया है। भवन का निर्माण तहसील की जमीन पर न करवाकर दूसरी जगह दान में दी गई जमीन पर किए जाने का प्रयास किया जा रहा है।