मेडिकल कॉलेज कुशीनगर में आयोजित वाद विवाद व पोस्टर प्रतियोगिता में शामिल विद्यार्थी।स्रोत-सोशल
पडरौना। विश्व स्वास्थ्य दिवस के मौके पर मेडिकल कॉलेज में वाद-विवाद एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शुभारंभ प्रधानाचार्य व विभिन्न विभागाध्यक्षों ने संयुक्त रूप से किया। प्रतिभागियों ने विश्व स्वास्थ्य संगठन की भूमिका, उसके उद्देश्यों एवं वैश्विक स्वास्थ्य में उसके योगदान पर विचार व्यक्त किया वहीं,पोस्टर प्रतियोगिता से भी विद्यार्थियों ने जन-जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसमें प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के एमबीबीएस के छात्र-छात्राओं ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई। संवाद