फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: यौन शोषण के आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश

Fri, 12 Dec 2025 01:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। शादी का झांसा देकर अनुसूचित जाति की महिला का यौन शोषण करने, गर्भवती होने पर कमरे में बंद कर मारपीट की गई। एससीएसटी कोर्ट ने थानाध्यक्ष महुली को चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया है। हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र की महिला ने विशेष न्यायाधीश एससीएसटी एक्ट गजेंद्र की अदालत में प्रार्थना पत्र दिया कि वह अनुसूचित जाति महिला है। 20 मार्च 2025 को पीडिया चौराहे पर खरीदारी करने आई हुई थी। इसी बीच थाना महुली अंतर्गत ग्राम का मुख्य आरोपी शादी का झांसा देकर उसको बाइक पर बैठा लिए और अपने साथ एक महिला के मुखलिसपुर चौराहा स्थित मकान ले गए और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाएं। उसे कई दिनों तक कमरे में बंद रखें। वह गर्भवती हो गई। आरोपी महिला के पति पत्नी पुत्र उसे मारे पीटे। 21 अगस्त 2025 को महादेव चौराहे पर छोड़ कर चले गए। उसने घटना की जानकारी स्थानीय थाने पर व एसपी को दिया। आरोपियों के विरुद्ध कोई कार्रवाई नहीं हुई। मजबूर होकर पीड़ित ने विशेष न्यायाधीश एससीएसटी एक्ट की अदालत का दरवाजा खटखटाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें