फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संत कबीर नगर: दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी पर केस दर्ज करने का आदेश

Sun, 12 Feb 2023 04:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। न्यायालय विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी एक्ट दिनेश प्रताप सिंह ने महिला से दुष्कर्म के प्रयास मामले में आरोपी पर केस दर्ज करने का आदेश धनघटा पुलिस को दिया है।
विज्ञापन

अधिवक्ता मोहम्मद इश्तियाक खान ने बताया कि धनघटा क्षेत्र की रहने वाली 35 वर्षीय महिला ने कोर्ट में आवेदन किया। आरोप लगाया कि 30 सितंबर 2022 को वह अपने खेत में गई थी। उसी दौरान उसे अकेला पाकर गांव के आरोपी युवक ने छेड़छाड़ की। आरोप है कि दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता के विरोध पर जाति सूचक शब्दों से अपमानित किया।
शोर करने पर गांव के लोगों को आता देख जानमाल की धमकी देकर भाग गया। उसी दिन पीड़िता ने पुलिस को सूचना दी,लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। एक अक्तूबर को पीड़िता इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैंसर बाजार गई। डॉक्टर ने एक्स रे की सलाह दी, लेकिन पैसे न होने के कारण वह बाहर से एक्सरे नहीं करा पाई। घटना के बारे में पति ने शिकायत की तो आरोपी युवक ने अपमानित किया।
विज्ञापन

घटना की सूचना जरिये रजिस्ट्री एसपी को दिया, लेकिन आरोपी पर कार्रवाई न हीं हुई। मजबूरन पीड़िता ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट ने सुनवाई के बाद आरोपी पर केस दर्ज करने का आदेश धनघटा पुलिस के दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें