फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मारपीट के चार आरोपियों पर केस दर्ज करने के आदेश

Thu, 17 Apr 2025 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। सिविल जज सीनियर डिवीजन एसीजेएम संजय राज पांडेय की कोर्ट ने छप्पर फूंकने अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी देते हुए घर में घुसकर मारपीट कर हाथ में चोट पहुंचाने के मामले में एक ही परिवार के चार के विरुद्ध सुनवाई के उपरांत थानाध्यक्ष बखिरा को सुसंगत धाराओं में केस दर्ज करने का आदेश दिया है। बखिरा अंतर्गत ग्राम मलौली निवासी दीनानाथ ने कोर्ट में तहरीर दिया कि 18 मार्च की शाम 6:45 बजे शाम को गांव के ओम प्रकाश उसकी छप्पर में आग लगाकर भाग रहे थे। पत्नी ने देखा उलाहना देने गई तो आरोपी सुबास, धर्मेंद्र, ओमप्रकाश व सुंदरी ने अपमानित कर भगा दिया और घर में घुसकर उसे और उसके परिवार को मारे-पीटे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें