फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूनिफार्म में आने वाले विद्यार्थियों को ही मिलेगा प्रवेश

विज्ञापन
एचआरपीजी कॉलेज में शिक्षकों के साथ बैठक करते प्राचार्य।संवाद - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
यूनिफार्म में आने वाले विद्यार्थियों को ही मिलेगा प्रवेश
विज्ञापन

एचआरपीजी कॉलेज में नियंता मंडल की बैठक के बाद लिया गया निर्णय
संतकबीरनगर। एचआरपीजी कॉलेज खलीलाबाद में शनिवार को प्राचार्य ब्रजेश कुमार त्रिपाठी की अध्यक्षता में नियंता मंडल की बैठक हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि महाविद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को निर्धारित ड्रेस में आने पर महाविद्यालय में प्रवेश दिया जाएगा। इसकी निगरानी नियंता मंडल के सदस्य करेंगे।
प्राचार्य ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि कॉलेज परिसर में अराजकतत्व आ रहे हैं। इससे कॉलेज का माहौल खराब होने की आशंका है। निर्धारित यूनिफार्म पहन कर आने वाले विद्यार्थियों को ही कॉलेज परिसर में प्रवेश दिया जाएगा। कॉलेज के गेट पर जांच नियंता मंडल के सदस्य करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यदि महाविद्यालय में बाहरी तत्व अकारण प्रवेश कर शैक्षणिक वातावरण को प्रभावित करने का प्रयास करेंगे तो महाविद्यालय ऐसे तत्वों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करेगा। छात्र-छात्राएं अनावश्यक रूप से घूमते पाए जाएंगे तो उन्हें नियंता मंडल चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई करेगा। महाविद्यालय में प्रवेश निरस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महाविद्यालय में अनुशासन को बनाए रखने के लिए जल्द ही शिक्षक अभिभावक सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। बैठक में मुख्य नियंता डॉ. विजय कृष्ण ओझा, डॉ. पूर्णेश नारायण सिंह, डॉ. प्रताप विजय कुमार, डॉ. विनय सिंह, डॉ. वीके गुप्त, डॉ. शशिकांत राव, डॉ. विजय मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें