फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग्य शिक्षक ही समाज का आधार तैयार करता है : प्रो. डीएन पांडेय

विज्ञापन
विज्ञापन
एचआरपीजी कॉलेज के बीएड विभाग में नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं का दीक्षारंभ समारोह हुआ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। हीरालाल रामनिवास स्नातकोत्तर महाविद्यालय खलीलाबाद में बीएड विभाग में नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं का दीक्षारंभ समारोह हुआ। इस दौरान अतिथियों ने छात्रों को शिक्षा का महत्व बताया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि जवाहरलाल नेहरू स्मारक पीजी काॅलेज महाराजगंज के पूर्व प्राचार्य प्रो. डीएन पांडेय ने कहा कि शिक्षक प्रशिक्षण में प्रवेश लेना महत्वपूर्ण है। यही प्रशिक्षण विद्यार्थी को योग्य शिक्षक बनने का प्रशिक्षण देता है और योग्य शिक्षक ही समाज का आधार तैयार करता है। एक शिक्षक आजीवन विद्यार्थी के रूप में सीखता रहता है तथा समाज में ज्ञान का प्रकाश फैलाता है। अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. ब्रजेश त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षा चरित्र निर्माण का साधन है और राष्ट्रीय शिक्षा नीति भी चरित्र निर्माण पर जोर देती है। इसमें भारतीय ज्ञान परंपरा को समाहित करते हुए मानव के सर्वांगीण विकास पर जोर दिया गया है। प्राचार्य ने नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं से कहा कि महाविद्यालय अपने उत्कृष्ट कार्यशैली एवं पठन पाठन के लिए प्रतिबद्ध है और सभी छात्रों को यहां बेहतर शैक्षणिक वातावरण प्राप्त होगा। बीएड विभाग के आचार्य प्रो. विजय राय ने अतिथियों एवं नवागंतुक छात्र-छात्राओं का स्वागत किया तथा कहा कि यह विभाग छात्रों के चतुर्दिक विकास के लिए वर्ष भर प्रयासरत रहता है। कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन बीएड विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. पूर्णश नारायण सिंह ने किया। इस अवसर पर अर्चना मिश्रा, आशीष कुमार, डॉ. प्रताप विजय कुमार, डॉ. विजय मिश्र, डॉ. मनोज मिश्र और मनोज वर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें