फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: 1147 पुलिस कर्मियों ने दी साइबर अपराध की ऑनलाइन परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। पुलिस कर्मियों की बृहस्पतिवार को बेसिक कंप्यूटर, साइबर अपराध, फॉरेंसिक साइंस आदि से संबंधित ऑनलाइन परीक्षा हुई। इसमें 1147 पुलिस कर्मियों ने प्रतिभाग किया। टॉप थ्री स्थान पर आने वाले पुलिस कर्मियों को एसपी सत्यजीत गुप्त ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराध पर नियंत्रण व जागरूकता के साथ-साथ बेसिक कंप्यूटर, फॉरेंसिक साइंस, साक्ष्य संकलन आदि से संबंधित विषयों पर ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की गई, जिसका लिंक परीक्षा से कुछ मिनट पहले अधिकारियों और कर्मचारियों को उपलब्ध कराया गया। परीक्षा में 50 प्रश्न पूछे गए। जिनका कुल 100 अंक तथा समय 30 मिनट निर्धारित किया गया। परीक्षा में निरीक्षक, उपनिरीक्षक, मुख्य आरक्षी व आरक्षियों सहित 1147 पुलिस कर्मियों ने प्रतिभाग किया।
प्रत्येक वर्ग में टाॅप थ्री स्थान प्राप्त करने वाले पुलिसकर्मियों को एसपी सत्यजीत गुप्त ने प्रशस्तिपत्र देकर उत्साहवर्धन किया। परीक्षा के सफल आयोजन में प्रभारी निरीक्षक साइबर सेल दीपक कुमार दूबे, हेड कांस्टेबल पुष्पेंद्र कुमार गौतम, कांस्टेबल रामप्रवेश मद्धेशिया, कांस्टेबल धीरेंद्र प्रसाद को भी प्रशस्तिपत्र प्रदान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें