फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: एक महीने का बिल 90 लाख देखकर उपभोक्ता के उड़े होश

Tue, 26 Dec 2023 11:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़ित ने उच्चाधिकारियों व मुख्यमंत्री पोर्टल पर की शिकायत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मगहर। बिजली निगम के कारनामे जगजाहिर हैं। कुछ इसी तरह का मामला नगर पंचायत मगहर के तिवारी टोला निवासी गजेंद्र गुप्ता के साथ हुआ है। उन्हें एक कमरे की दुकान का एक महीने का 90 लाख रुपये से अधिक का बिजली बिल थमा दिया गया है। उपभोक्ता ने निगम के उच्चाधिकारियों से एवं मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।
तिवारी टोला निवासी गजेंद्र गुप्ता की मोहल्ले में स्थित व्यावसायिक कांप्लेक्स में एक कमरा ले रखा, जिसमें अपने नाम से विद्युत कनेक्शन लिया है। इसका दिसंबर महीने का बिजली का बिल 90,29,490 रुपये आया है।
विज्ञापन

उपभोक्ता गजेंद्र गुप्ता ने बताया कि एक कमरे की मेडिकल की दुकान में मात्र एक बल्ब और एक पंखा लगा है। बिजली का बिल प्रत्येक माह 500 रुपये आता था। सितंबर 2023 तक बिल पूरी तरह से जमा है। उन्होंने बताया कि विद्युत उपखंड अधिकारी ने उनके कनेक्शन को होल्ड कर दिया गया था। बाद में होल्ड हटाने के पश्चात उनके ऊपर 90 लाख 29 हजार 490 रुपये का बिल आ गया है।
विज्ञापन

एसडीओ मनोज कुमार ने बताया कि उपभोक्ता से कहा गया है कि विद्युत उपकेंद्र मगहर जाकर अवर अभियंता से मीटर यूनिट जांच कराकर उन्हें दे दें। बिल को ठीक कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें