फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: एक मैसेज... तत्काल सक्रिय हो जाता है बिच्छू गैंग

Tue, 13 Aug 2024 12:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- सितंबर 2023 में छात्रा से छेड़खानी के बाद प्रकाश में आया गैंग
विज्ञापन

- ग्रुप में मैसेज पढ़ते ही सदस्य तत्काल सक्रिय होकर मौके पर पहुंच घटना को देते हैं अंजाम
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। जिले के उत्तरी छोर में इन दिनों बिच्छू गैंग का दहशत आम जनमानस में दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। जिसको लेकर प्रकाश में आने के बाद भी पुलिस निष्क्रिय बनी हुई है। सितंबर 2023 में छात्रा से छेड़खानी के बाद गैंग प्रकाश में आया था। सोशल मीडिया पर बकायदा गैंग की सक्रियता रहती है। ग्रुप के सदस्य का एक मैसेज पढ़ते ही दर्जन भर से ज्यादा युवा तत्काल सक्रिय होकर मौके पर पहुंच कर घटना को अंजाम देते है और तत्काल फरार हो जाते हैं। यही नही मेंहदावल क्षेत्र के आसपास के थाना क्षेत्र में भी गैंग पहुंचकर घटना को अंजाम देता है।
मेंहदावल क्षेत्र में बिच्छू गैंग ने अब तक कई अपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया है। इनका क्षेत्र में इतना भय है कि कोई भी व्यक्ति इस गैंग के खिलाफ मुंह नहीं खोलता है, यदि कोई विरोध करता है तो ग्रुप को मेंबर मैसेज देखते ही तत्काल सक्रिय हो जाता है और मौके पर पहुंचकर घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो जाता है। पुलिस भी यदि मामले में कार्रवाई करने का मन बनाती है तो कुछ स्थानीय नेताओं का इस गैंग पर संरक्षण के चलते पुलिस को बैकफुट पर आना पड़ता है। यही नहीं इस ग्रुप में ज्यादातर किशोर के होने की वजह से पुलिस को कानूनी कार्रवाई में भी काफी समस्या आती है। जिसका लाभ पाने की वजह से इस ग्रुप का भी मनोबल बढ़ा है और पुलिस लाचार एवं विवश है।
विज्ञापन


केस-एक
सितंबर 2023 में मेंहदावल कस्बा स्थित एक इंटर कॉलेज की छात्रा के साथ इस गैंग के एक सदस्य ने छेड़खानी की। जब छात्रा ने विरोध किया तो युवक ने छात्रा को मारपीट कर घायल कर दिया। उसके सिर में गंभीर चोट आई। मामला पुलिस के पास पहुंचा तो तत्कालीन एसओ विजय कुमार दूबे ने पीड़िता के परिजनों की तहरीर प्राप्तकर केस पंजीकृत कर कार्रवाई शुरू की।

केस- दो
बिच्छू गैंग की दूसरी बार घटना मार्च 2024 में सामने आया इस गैंग के सदस्य ने कस्बे के ही एक लड़के को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर दी। मामले में पुलिस ने कार्रवाई न करके दोनों पक्षों को बैठाकर सुलह समझौता करा दिया। जिसके बाद इस गैंग के सदस्यों का मनोबल काफी बढ़ गया और ताबड़तोड़ घटना को अंजाम देना शुरुकर दिया।

केस- तीन
पांच दिन पूर्व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के एक कर्मचारी पुत्र ने कस्बे के ही एक युवक पर जान से मारने की धमकी सोशल मीडिया पर वायरल होने के मामले में तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेते हुए केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया। इस मामले में भी बिच्छू गैंग का सदस्य होने का आरोप आरोपी युवक पर लगा।

केस-चार
दो दिन पूर्व बिच्छू गैंग भाजपा मंडल पूर्वी मेंहदावल के मंडल महामंत्री पर हमले के बाद चर्चा में आया। भाजपा नेता ने शिकायत दर्ज कराई तो स्थानीय पुलिस सक्रिय हुई और भाजपा नेता पर हुए हमले के मामले में बिचछू गैंग के 10 सदस्यों को हिरासत में लेकर करवाई की। इसके बाद स्थानीय पुलिस इस गैंग से जुड़े सदस्यों की कुंडली खंगालने में लग गई है।

केस-पांच
इन घटनाओं से पूर्व बिच्छू गैंग बखिरा थाना क्षेत्र में भी चर्चा में रहा। बखिरा थाना क्षेत्र के भक्ठी गांव के समीप मेंहदावल थाना क्षेत्र के बढया ठाठर गांव के बगल का एक युवक अपनी प्रेमिका से मिलने आया हुआ था। इसी दौरान मेंहदावल क्षेत्र के टडवरिया व अगल-बगल के लगभग 25 से 30 की संख्या में बिच्छू गैंग के सदस्य हाथों में हथौड़ी पेचकस व डंडा लेकर मौके पर पहुंचे और इन युवकों को घेर कर मारने पीटने लगे।

चेहरा ढक कर निकलता हैं ग्रुप, रोडवेज पर तलवार लहराकर मनाया था जन्मदिन

बिच्छू ग्रुप के सदस्य अपना चेहरा ढक कर 20 से 25 की संख्या में निकलते हैं। ग्रुप बाइक रैली में स्टंट करते दिखाई देते हैं। ग्रुप के किसी सदस्य के जन्मदिन पर केक तलवार से काटते नजर आए हैं। इसके बाद भी इनके मां-बाप अंकुश नहीं लगा पाए। वहीं इस ग्रुप की सक्रियता ने पुलिस का सिरदर्द बढ़ा दिया है।
विज्ञापन



भाजपा नेता की तहरीर पर आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। दस लोगों के खिलाफ केस दज कर कार्रवाई की जा रही है। यदि युवक नाबालिग हैं और घटना को अंजाम दे रहे हैं तो उनके पिता के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अपराध के किसी भी मामले में दोषी को किसी के दबाव में नही छोड़ेगी।
केशवनाथ, सीओ, मेंहदावल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें