संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के मलोरना के पास दो कारों की हुई टक्कर में एक महिला घायल हो गई। घायल महिला का एक निजी अस्पताल में इलाज कराया गया। उसके बाद दूसरी कार से गंतव्य के लिए रवाना किया गया। जानकारी के अनुसार बस्ती-गोरखपुर लेन में मलोरना के पास बुधवार रात करीब 8:00 बजे आगे चल रही कार ने अचानक ब्रेक लगा दिया, जिससे पीछे आ रही कार उससे टकरा गई। इसमें एक महिला घायल हो गई, जिसे पास के एक निजी अस्पताल में उपचार कराने के बाद दूसरी गाड़ी से गंतव्य के लिए रवाना किया गया।